रामनगर : उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों के लिए रामनगर में शनिवार को अहम बैठक हुई। बोर्ड ने इस बार 21 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए पूरी सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।
बैठक में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अपर निदेशक, मुख्य शिक्षा अधिकारी, संकलन केंद्रों के मुख्य नियंत्रक (प्रधानाचार्य) शामिल हुए। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती ने वर्चुअल माध्यम से उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान नकल रोकने और अपने दायित्वों के प्रति सतर्क रहने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

बैठक में यह भी तय हुआ कि संवेदनशील और अति-संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में विशेष पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंडल और ब्लॉक स्तर पर आंतरिक सचल दल गठित किए जाएं।
परीक्षा 1261 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी…जबकि परीक्षाओं के बाद मूल्यांकन के लिए कुमाऊं मंडल में 13 और गढ़वाल मंडल में 16 केंद्र बनाए गए हैं। अपर सचिव बृज मोहन रावत ने कहा कि परीक्षा संचालन में प्रशासन का पूरा सहयोग लिया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला
उत्तराखंड में यहाँ लोहे के पुल पर लटका मिला युवक का शव
उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले पैरामेडिकल छात्र, इंटर्नशिप स्टाइपेंड समेत रखीं कई मांगें
उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति 
