नैनीताल- उत्तराखंड के नैनीताल जिले से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां मल्लीताल रॉयल होटल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने 10 लोगों को रौंद दिया है। हादसे में सभी दस लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर ने 2 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं मौके पर पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नशे में धुत विनोद नगर दिल्ली निवासी कार चालक परवेश कार चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा रोकने की कोशिश की गई, लेकिन कार चालक रुकने के बजाय और तेज गति से गाड़ी चलाने लगा। इसी दौरान उसने मून होटल, नैनीताल क्लब तिराहा समेत रॉयल होटल कंपाउंड क्षेत्र में सड़क पार कर रहे लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में टक्कर से नैनीताल क्लब के एक कर्मचारी की पत्नी व उसके सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाले बच्चे सहित 8 से 10 लोगों के घायल होने की खबर है ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
