Haridwar News– फेसबुक पर प्यार होना अब आम बात हो गई है। आये दिन ऐसी खबरें आते रहती है। जब लोग बिना देखे एक-दूसरे से दिल लगा लेते है फिर कुछ ऐसा कर देते है जो उनके परिवार के खिलाफ हो। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत रूडक़ी में देखने को मिला। फेसबुक पर एक युवक की एक विवाहिता से दोस्ती हो गई। फिर क्या था जब दूरियां नहीं सही गई तो विवाहिता मुंबई से अपनी एक बच्ची को साथ लेकर युवक के घर पहुंच गई। महिला को घर पर देख युवक के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महिला के परिजनों को यह जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली रुडक़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवक की दोस्ती छह माह पूर्व फेसबुक पर मुंबई निवासी एक महिला से हुई थी। कुछ समय तक फेसबुक पर महिला व युवक के बीच बातचीत होती रही। इस दौरान घंटों बातों का सिलसिला शुरू हुआ तो दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद में दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी। हर दिन घंटों बात होती थी। युवक ने अपना घर का पता आदि भी महिला को बता दिया था।
रविवार रात को महिला अपनी एक बच्ची के साथ मुंबई से रुडक़ी पहुंच गई। यहां से वह युवक के घर आ गई। महिला को घर पर देख युवक व उसके परिवार के लोग घबरा गए। महिला ने बताया कि वह युवक से प्यार करती है और उसके साथ ही पत्नी बनकर साथ रहेगी। वह अपना घर छोड़ कर आ गई है। इसकी खबर युवक के परिवार वालों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस महिला, उसकी बच्ची व युवक को कोतवाली ले आई। पुलिस व युवक के परिजनों ने महिला और युवक दोनों को समझाया बुझाया।
इसके बाद पुलिस ने मुंबई में महिला के परिजनों से संपर्क किया। लेकिन युवक और महिला दोनों एक साथ रहने की बात कर रहे हैं। युवक के परिवार वाले इस बात को लेकर तैयार नहीं है। परिजनों का कहना है कि महिला विवाहित है। युवक से उम्र में भी महिला काफी बड़ी है। फिलहाल समझाने का प्रयास जारी है लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
