- उत्तराखंड…लापरवाही पर कड़ा एक्शन, डीएम ने किए ये आदेश
उत्तराखंड में लापरवाह सरकारी कर्मचारियों पर सख्त एक्शन लिया जा रहा है। इस बार चमोली जिले में पेयजल योजना निर्माण कार्य में अनियमितता के मामले में प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कार्यदायी संस्था के कनिष्ठ अभियंता पर कार्रवाई करते हुए 1.20 लाख रुपए की वसूली का आदेश जारी किया है। यह मामला गैरसैंण विकासखंड के चोरड़ा गांव में विधायक निधि से स्वीकृत पेयजल योजना से जुड़ा है।
किसी शिकायतकर्ता ने डीएम को बताया था कि विधायक निधि से चोरड़ा गांव में पेयजल लाइन के लिए 1.50 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे, लेकिन कार्यदायी संस्था ने बिना कोई काम किए ही 1.20 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। शिकायत के बाद, डीएम तिवारी ने मामले की जांच के लिए नायब तहसीलदार और विकास प्राधिकरण गैरसैंण के अवर अभियंता को संयुक्त निरीक्षण का निर्देश दिया।

जांच में पाया गया कि पेयजल लाइन का काम पूरी तरह से अधूरा था। मुख्य स्रोत से पाइपलाइन को गलत तरीके से जोड़ा गया था और पुराने पाइप का इस्तेमाल किया गया था। कार्य स्थल पर कोई भी निर्माण कार्य प्रगति पर नहीं था। इन सब तथ्यात्मक नतीजों के आधार पर डीएम ने संबंधित कनिष्ठ अभियंता से 1.20 लाख रुपए की वसूली का आदेश दिया है, ताकि दोषी को जिम्मेदार ठहराया जा सके और सरकारी धन की सही उपयोगिता सुनिश्चित हो।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
