उत्तराखंड: जिलाधिकारी ने लिया तहसील कार्यों का जायजा, लंबित भूमि मामलों के निस्तारण के दिए निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूर्व में प्रत्येक शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में भूमि संबंधी मामलों पैमाइश, नफती, सीमा विवाद निस्तारण, जमीनों के कुर्रे बनाए जाने तथा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड

जिलाधिकारी ने तहसील हल्द्वानी के विभिन्न पटलों का भ्रमण कर संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने तहसील स्तर पर गूल विवाद, पैमाइश, जमीनों के कुर्रे, सर्वे कार्य तथा अतिक्रमण चिन्हीकरण की प्रगति के संबंध में उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार से जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान

उपजिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि तहसील हल्द्वानी अंतर्गत कुल 79 प्रकरणों में से 29 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है तथा शेष प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें