देहरादून: राज्य के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ प्रसारित हो रही भ्रामक खबरों और झूठे प्रचार के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने एसएसपी देहरादून को औपचारिक शिकायत प्रस्तुत की है, जिसमें आरोप लगाया है कि इस अभियान के पीछे एक संगठित लॉबी या गैंग है। साथ ही उन्होंने डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे हैं।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि ये खबरें उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचा रही हैं और विभाग की भी छवि प्रभावित हो रही है। उन्होंने इस अभियान को असंतुष्ट समूहों की साजिश बताया और कहा कि सोशल मीडिया पर बिना ठोस प्रमाण के आरोप लगाना मेरे सम्मान और मानसिक शांति को ठेस पहुँचाने जैसा है।
उन्होंने आगे कहा कि यह न केवल आईटी अधिनियम और मानहानि कानूनों का उल्लंघन है…बल्कि सरकारी सेवा में अनुशासन और पारदर्शिता को कमजोर करने का प्रयास भी है। बंशीधर तिवारी ने पुलिस से अनुरोध किया है कि वे इन सोशल मीडिया खातों और उनके संचालकों की पहचान करें और कठोर कार्रवाई करें…ताकि भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : गौला नदी में नहाते समय 17 वर्षीय किशोर बहा, तलाश में जुटी पुलिस और SDRF
उत्तराखंड : दुष्कर्म केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, गंगा इन होटल सील; अब मुस्तफा की तलाश
उत्तराखंड: नेपाल में बनी झील से बढ़ी चिंता, चमेलिया नदी ने दिखाया रौद्र रूप तो 50 हजार लोगों पर मंडरा सकता है खतरा
उत्तराखंड में बारिश से बिगड़े हालात, पिथौरागढ़ में 18 सड़कें बंद; टिहरी में भी नुकसान
शादी का वादा, होटल और फिर दूरी! 17 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर हल्द्वानी पुलिस ने दर्ज किया केस
धामी सरकार का बड़ा एक्शन! सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के मकानों पर चला बुलडोजर
उत्तराखंड : हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बेंगलुरु में हुई जीरो FIR
देहरादून : इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे 



