उत्तराखंड: यहां जमीन विवाद ने लिया उग्र रूप, पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। सेवला खुर्द क्षेत्र में सार्वजनिक मैदान को लेकर गुरुवार को विवाद बढ़ गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। विरोध-प्रदर्शन के दौरान हंगामा बढ़ने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार विवादित मैदान पर कब्जे को लेकर एक पक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा था। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक…विवाद के दौरान पत्थरबाजी की घटनाएं भी सामने आईं…जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा

इसी बीच पुलिस कार्रवाई से नाराज एक प्रदर्शनकारी पास के मकान की छत पर चढ़ गया और अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह की कोशिश करने लगा। हालांकि पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे समय रहते सुरक्षित नीचे उतार लिया…जिससे बड़ा हादसा टल गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित जमीन पहले ग्राम पंचायत की संपत्ति थी…जो बाद में नगर निगम क्षेत्र में शामिल हो गई। उनका कहना है कि जमीन से जुड़े दस्तावेजों में अनियमितताएं हुई हैं और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें