देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गुरुवार को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनके दौरे को कांग्रेस संगठन और आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
दौरे के पहले दिन राहुल गांधी अल्मोड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस संगठन ने उनके दौरे की तैयारियां पूरी कर ली हैं और प्रदेश नेतृत्व लगातार कार्यक्रमों की निगरानी कर रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी दिल्ली से विशेष विमान के जरिए पंतनगर पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा अल्मोड़ा जाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पौड़ी में पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
दोपहर बाद उनका कोटद्वार पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां वह स्थानीय युवा मोहम्मद दीपक से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद राहुल गांधी रात्रि विश्राम के लिए मसूरी रवाना होंगे।
पांच जून को राहुल गांधी देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं…विधायकों, पूर्व विधायकों और विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान आगामी चुनावों की रणनीति और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा होने की संभावना है।
बैठक के बाद राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
