रुद्रप्रयाग। जनपद मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर नरकोटा क्षेत्र में बुधवार दोपहर आर्मी ट्रक और एक कार के बीच हुई टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों, पुलिस और राहत टीम की मदद से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे नरकोटा क्षेत्र में आर्मी ट्रक और औरा कार आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार को काफी नुकसान पहुंचा और उसमें सवार लोग घायल हो गए।
हादसे में कार चालक जितेंद्र सिंह (25), निवासी देवाल, थराली (चमोली) और सुशीला देवी (40), निवासी लोहाजंग (चमोली) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है।
वहीं शांति देवी (45), हिमांशु (14) और भावेश (15) को भी चोटें आई हैं। इन सभी का उपचार जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में किया गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।
प्रदेश में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए परिवहन विभाग यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रहा है। साथ ही विभिन्न स्थानों पर लगाए गए एएनपीआर कैमरों के माध्यम से ओवरस्पीड और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 