अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच कांग्रेस आज अल्मोड़ा से अपने चुनावी अभियान का आगाज करने जा रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी सुबह हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा पहुंचेंगे और करीब एक घंटे तक जनसभा में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह अगले कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।

राहुल गांधी की सभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही सिमकनी मैदान में लोगों का जुटना शुरू हो गया। कुमाऊं के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक सभा स्थल पर पहुंचे हैं।
सभा स्थल पर कांग्रेस के झंडे और बैनर नजर आ रहे हैं। पार्टी नेताओं का दावा है कि जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए सुरक्षा…यातायात और अन्य व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
कांग्रेस नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी की यह सभा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने का काम करेगी। पार्टी इसे चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण कार्यक्रम मान रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का रास्ता साफ, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
देहरादून : सीटेट की परीक्षा इस तारीख को होगी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण 
