Dehradun News- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से कम हो रहा है। राज्य के 5 जनपदों में आज कोरोना का एक भी नया केस सामने नहीं आया तथा किसी मरीज की मौत भी नहीं हुई। राज्य में आज कोरोना के 19 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 342894 पहुंच गया है।
शनिवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 19 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। राज्य में आज किसी कोरोना मरीज की मौत नही हुई। वहीं 14 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 329136 मरीज ठीक हो चुके हैं।जिनमें देहरादून जिले से 06 ,हरिद्वार से 03, नैनीताल जिले से 03, उधमसिंह नगर से 01, पौडी से 02, टिहरी से 0, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 01, अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 01, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 02 ,उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 342894 मरीजों में से 329136 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6052 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7380 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 326 है। इधर रिकवरी रेट 95.99 प्रतिशत पहुंच गया है।
डेल्टा प्लस वेरिएंट की दस्तक ने बढ़ाई चिंता , तीन मामले आए सामने
उत्तराखण्ड में डेल्टा प्लस वेरिएंट की दस्तक ने चिंता बढ़ा दी है, राज्य में कोरोना डेल्टा प्लस वेरिएंट के 3 मामले सामने आए हैं। सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ में कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट ने दस्तक दी है। पूर्व में संक्रमित मिले तीन लोगों में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है, जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।
सीएमओ ने धारचूला सीएचसी को एक पत्र जारी किया था, जिसमें उनका कहना है कि पूर्व में धारचूला के तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इनमें दो भारतीय व एक नेपाली नागरिक शामिल था। हल्द्वानी लैब से डेल्टा प्लस वेरिएंट की पहचान को इन लोगों के सैंपल नई दिल्ली स्थित एनसीडीसी लैब भेजे गए 24 अगस्त को तीनों लोगों के सैंपल में कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट एवाई.12 होने की पुष्टि हुई है।सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने चिकित्सा प्रभारी को रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है। उन्होंने तीनों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग करने, परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल लेने को कहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र 
