रामनगर- नैनीताल जिले में भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। रामनगर का धनगढ़ी नाला एक बार फिर से उफान पर बह रहा है। जिससे नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। लेकिन कई दुस्साहसी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। जिसकी खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देख लोगों के रौंगटे खड़े हो रहे हैं। दरअसल, रामनगर काशीपुर हाईवे 309 कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर एक धनगढ़ी नाला भी पड़ता है। ये नाला बरसात के दिनों में रौद्र रूप ले लेता है।
अकसर पहाड़ों में बारिश होने पर यह बरसाती नाला उफान पर आ जाता है। एक बार फिर से धनगढ़ी नाले में तेज बहाव में मटमैला पानी बह रहा है। ऐसे में हाईवे पर आवाजाही करना जोखिम भरा हो गया है। लेकिन कुछ वाहन चालक बेखौफ नाले को पार कर रहे हैं। ऐसे में किसी हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि इस नाले में कई लोग वाहन समेत बह चुके है।

https://youtube.com/shorts/4eypK-YO824?feature=share


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 
