हल्द्वानी – जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने मुख्य शिक्षाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी,समस्त उप जिलाधिकारियों , समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, एवं समस्त प्रभारी खंड चिकित्साधिकारियों की गूगल मीट के माध्यम से बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि करोना के बढ़ते केशो को ध्यान में रखते हुए करोना से संक्रमित व्यक्तियों की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग करते हुए उनके लक्षणों पर पैनी नजर रखी जाए एवं साथ ही आम लोगों को करोना से बचाव हेतु जागरूक किया जाए कि कोविड नियमो का पालन करते रहें।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए है कि जनपद 15 से 17 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों का अब तक टीकाकरण 86 प्रतिशत हुआ है शेष जो बच्चे टीकाकरण से छूट गये है उनका तत्काल शतप्रतिशत टीकाकरण करना सुनिश्चित करें इसके साथ ही 12 से 14 आयु वर्ग के 108 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है शेष जो बच्चे टीकाकरण से छूट गये है उनका भी तत्काल शतप्रतिशत टीकाकरण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है कि वर्षा काल के दौरान डेंगू का खतरा बढ़ जाता है, को ध्यान में रखते हुए स्कूली छात्र छात्राओं के माध्यम से डेंगू से बचाव हेतु जन-जागरूकता फैलायी जाय। एवं समस्त उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जहां जहां वर्षा काल में जलभराव की संभावना बनी रहती है उन स्थानों का नगर निकायों के साथ समन्वय बनाते हुए क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए कीटनाशक एवं फागिंग का छिड़काव करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को यह भी निर्देश दिए हैं कि जनपद में प्लास्टिक के प्रयोग पर पूर्ण रूप से रोक लगाई गई है इसके तहत विद्यालयों में भी पूर्ण रूप से रोक लगाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ।
बैठक में संबंधित सभी अधिकारी गूगल मीट से जुड़े थे


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 
