- अनियंत्रित कार ने चाचा-भतीजे को मारी टक्कर,भतीजे की हुई मौत
रुड़की- रुड़की के बेलडा ग्राम निवासी दीपक पुत्र सुभाष आईआईटी रुड़की में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। बताया गया है कि दीपक अपनी ड्यूटी करने के बाइक से अपने घर बेलडा जा रहा था। युवक के साथ उसका चाचा वीरेंद्र भी था। वहीं जैसे ही दोनों हरिद्वार रोड स्थित शेरपुर गाँव पेट्रोल पंप के पास पहुँचे तो हरिद्वार की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें बाइक सवार युवक दीपक की मौत हो गई। मृतक युवक दीपक के भाई हिमांशु ने बताया कि उनका भाई और चाचा रुड़की से बाइक पर अपने घर बेलडा जा रहे थे। शेरपुर पेट्रोल पंप के पास वह बाइक साइड में खड़ी कर फ़ोन पर बात कर रहे थे तभी अचानक सामने से तेज गति से अनियंत्रित बोलेरो कार ने गलत दिशा में आकर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनके भाई दीपक की मौत हो गयी है और चाचा की भी हालत गंभीर है जिनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने कार चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 

