Pauri News: प्रदेश में शिक्षकों द्वारा छात्रों को पीटने के मामले पिछले साल कई सामने आये। कुमाऊं और गढ़वाल दोनों मंडलों में ऐसी घटनाएं सामने आयी। वहीं कही शिक्षकों की नौकरी पर गाज तक गिरी। अब एक और मामला गढ़वाल मंडल से आया है। पौड़ी ब्लॉक कल्जीखाल के एक माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौ के छात्र को शिक्षक की ओर से डंडे से पीट दिया। जिससे छात्र के हाथ की हड्डी टूट गई। पीड़ित छात्र की मां ने सीईओ से शिकायत कर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीईओ ने मामले की जांच बीईओ को सौंप पांच दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। अ
जानकारी के अनुसार पौड़ी ब्लॉक के मरगांव निवासी आर्यन भंडारी राजकीय इंटर कालेज कांडा में कक्षा नौ का छात्र है। विगत 17 फरवरी को वह स्कूल गया था। स्कूल जा रहे छात्रों के पीछे एक लावारिस कुत्ता स्कूल परिसर के अंदर घुस गया। इसके लिए शिक्षक ने आर्यन को दोषी मानते हुए उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया।
इधर स्कूल की छुट्टी के बाद आर्यन जब घर पहुंचा तो उसके हाथ पर सूजन थी। जिसके बाद उसने मां अरुणा भंडारी को पूरी घटना के बारे में बताया। इस बीच रात में आर्यन के हाथ की सूजन बढ़ गइ। 18 फरवरी को मां उसे हंस फाउंडेशन अस्पताल चमोलीसैंण सतपुली ले गईं। अरुणा भंडारी का कहना है कि आर्यन को शिक्षक ने इतना पीटा की उसके दाएं हाथ की हड्डी टूट गई है। 27 फरवरी से होने वाली वार्षिक परीक्षा कैसे दे पाएगा। अरुणा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर मामले में जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं सीईओ डाॅ. आनंद भारद्वाज ने कहा कि छात्र को पीटना कानूनी अपराध है। उन्होंने मामले में पांच दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: यहां बड़ा धोखा हुआ SSP के पास पहुंचे लोग, फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमिश्नर दरबार में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद
उत्तराखंड में OBC समुदाय के लिए बड़ी योजना, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं
उत्तराखंड: जनता दर्शन में रो पड़ी बुजुर्ग महिला… डीएम ने तुरंत कर दिया 35 हजार का पानी बिल माफ!
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने इस योजना का किया शुभारंभ
उत्तराखंड: केमिकल रंगों को कहा अलविदा, गांव की महिलाओं ने शुरू किया हर्बल रंगों का बिज़नेस
उत्तराखंड: कपकोट की नई उड़ान: ग्रामीण बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का चमकता सितारा
डॉ. मोहन भागवत बोले — देश को चाहिए उत्तराखंड जैसा UCC
उत्तराखंड: बाप को घर से निकाला, पैसा भी नहीं दिया — फिर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, अब बेटे से वसूले जाएंगे 1.50 लाख
उत्तराखंड: औली में पहली बार दो स्लोप पर होगी राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप 

