टिहरी गढ़वाल: पहाड़ के निवासी केवल पहाड़ ही नहीं देश विदेश में अपना नाम रौशन करने के लिए जाने जाते हैं। खाने खजाने के मामले में ना तो पहाड़ के स्वाद का ही कोई सानी है और ना ही यहां के लोगों के हाथों का जवाब…पहाड़ी खाना बनाने में उस्ताद माने जाते हैं। अब ऐसे ही एक भाई ने कनाडा में अपने रेस्टोरेंट की शुरुआत की है, जिसे बहुत प्यार मिल रहा है।
बता दें कि कनाडा में अपनी पट्टी (खास पट्टी) रेस्टोरेंट के साथ पैन इंडियन कुज़ीन का शुभारंभ करने वाले टिहरी गढ़वाल के शेफ संजय सिंह चंद उत्तराखंडी व्यंजनों को ग्लोबल मार्केट प्रदान कर रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार वह पौड़ीखाल निवासी हैं। शेफ संजय सिंह का अपनी देवभूमि की मिट्टी से प्यार ही उन्हें आज इस मुकाम तक लेकर आया है। रेस्टोरेंट के नाम से ही उनका अपने गांव के प्रति प्यार झलकता है।
दरअसल, संजय ने गांव की पट्टी के नाम से “खास पट्टी” रेस्टोरेंट की शुरुआत की है। इसमें कोई दोराय नहीं कि पहाड़ के बहुत से युवा शेफ बनकर विदेशों में अपना नाम रौशन करते हैं। टिहरी गढ़वाल के संजय ने तो उत्तराखंड को कनाडा में चमकाने की शुरुआत भी कर दी है। कनाडा में इस रेस्टोरेंट (वेबसाइट www.khaspatti.com) को बड़ा पसंद किया जा रहा है। रेस्टोरेंट के साथ इंटरनेट पर संजय की कार की फोटो भी वायरल हुई है, जिसपर “गढ़वाली” लिखा है। हमारी तरफ से संजय और उनकी टीम को ढेरों शुभकामनाएं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 

