Nainital News- उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट द्वारा स्कूलों को खोलने के लिए निर्णय के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। देहरादून के विजय सिंह ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा कि राज्य में अभी कोविड-19 का संकट जारी है पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी बड़ी संख्या में लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तक नहीं लगी है ऐसे में स्कूलों को खोलने का सरकार का यह निर्णय गलत है। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए याचिका तहसील कैबिनेट के निर्णय के बजाय संबंधित शासनादेश को चुनौती देने को कहा ।
जिस पर मामले की सुनवाई मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति आर एस चौहान और न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की खंडपीठ में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि उन्होंने कैबिनेट के फैसले को चुनौती देते हुए 29 जुलाई को याचिका दायर की है सरकार ने संबंधित जिओ 31 जुलाई को जारी किए ऐसे में उन्हें जनहित याचिका में संशोधन का समय दिया जाए। जिस पर हाईकोर्ट ने उन्हें संशोधन का समय दिया है। साथ ही अगली सुनवाई 4 अगस्त के लिए तय की गई है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई
PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग 
