- नगर निगम रूद्रपुर को देहरादून में मिला प्रथम पुरस्कार
- पुरस्कार स्वरूप तीन लाख की नगद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
रूद्रपुर। पर्यावरण और स्वच्छता में विशेष उपलब्धि के लिए नगर निगम रूद्रपुर को पर्यावरण दिवस के मौके पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुन्दर लाल बहुगुणा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार-2025 के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया है। नगर निगम की ओर से यह पुरस्कार उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी ने प्राप्त किया। पुरस्कार स्वरूप नगर निगम को 3 लाख की नगद धनराशि और ट्रॉफी भेंट की गयी।
बता दें किच्छा रोड पर दशकों से कचरे का पहाड़ बना हुआ था। इस कचरे के पहाड़ से हाईवे पर आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था साथ ही इसके आस पास रहने वाले हजारों लोगों को भी दुर्गंध और गंदगी में जीवन यापन करना पड़ रहा था। कचरे के पहाड़ को हटाने के लिए कई बार जन आंदोलन भी हुए। दशकों पुराने इस कचरे के पहाड़ को आखिरकार नगर निगम ने आधुनिक तकनीक और उपकरणों का प्रयोग करके साफ कर दिया। जिस स्थान पर कचरे का पहाड़ नजर आता था आज वहां आज पार्क नजर आ आता है। नगर निगम की इस ऐतिहासिक सफलता को भारत सरकार द्वारा प्रकाशित पुस्तक में भी स्थान दिया गया है। वहीं इस उपलब्धि के लिए अब देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भी नगर निगम को बड़ा सम्मान मिला है।
पर्यावरण दिवस पर देहरादून के मुख्य सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम रूद्रपुर को सुन्दर लाल बहुगुणा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार-2025 (सरकारी श्रेणी) में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार के रूप में नगर निगम की उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे को मुख्यमंत्री ने तीन लाख की धनराशि का चेक और ट्राफी प्रदान की। साथ ही उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने नगर निगम रूद्रपुर द्वारा पर्यावरण और स्वच्छता के क्षेत्र में किये गये ऐतिहासिक कार्य की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि नगर निगम रूद्रपुर का यह काम अन्य निकायों के लिए प्रेरणादायक है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस कार्यक्रम में सभी को प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड की शपथ भी दिलाई साथ ही लोगों से जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधरोपण करने का आहवान किया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होंने इसका श्रेय महापौर सहित नगर निगम की पूरी टीम को दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट 
