- चमोली – थराली ,सूना की तनुजा देवराड़ी का उप शिक्षा अधिकारी (PCS) में हुआ चयन।
थराली (चमोली)- विकासखंड थराली के सूना गांव की निवासी तनुजा देवराड़ी का लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021, में उप शिक्षा अधिकारी के पद पर चयन होने से उनके गृह क्षेत्र में खुशी की लहर है।
तनुजा देवराड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता को दिया, तनुजा की विद्यालयी शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज थराली से हुई, उसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर (गढ़वाल) से की, उनके पिता नित्यानंद देवराड़ी सेवानिवृत अध्यापक हैं, और माता दमयंती देवी गृहणी हैं, तनुजा देवराड़ी वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज लोल्टी में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है ।
तनुजा की सफलता और उपलब्धि पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, पूर्व विधायक डॉ जीतराम, ब्लॉक प्रमुख कविता देवी, मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा , समाजसेवी विनोद रावत, भाजपा उपाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, पूर्व प्रमुख सुशील रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश त्रिकोटी,ठेकेदार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, समाजसेवी विनोद चंदोला,व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, प्रेम बुटोला, कमलेश देवराड़ी तथा क्षेत्र के अनेक प्रबुद्ध लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दी और इसे नवयुवको के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा
देवभूमि को दहलाने की साजिश? बम धमकी के बाद हर जगह कड़ी सुरक्षा
उत्तराखंड के योगेश शर्मा ने 61 साल की उम्र में 38 साल पुरानी बाइक से फतह की दुनिया की सबसे ऊंची सड़क
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, शादी समारोह से लौटते वक्त झील में गिरी कार
धमकी भरे ईमेल से मचा बवाल, CM Pushkar Singh Dhami ने दिया बड़ा आदेश
उत्तराखंड : यहां मोबाइल चलाने से रोका तो किशोरी ने….. 

