HALDWANI NEWS- उत्तराखंड में कई प्रतिभाएं अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। प्रदेश में कई प्रतिभाओं ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अब हल्द्वानी के अभय जोशी ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। अभय जोशी ने इंडियन इकोनामिक सर्विसेज आइईएस में देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त कर हल्द्वानी का नाम रोशन किया है। हल्द्वानी में उनकी कालोनी के निवासियों ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि पहाड़ के लाल ने देश में कुमाऊं का नाम रोशन कर दिया है।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित इंडियन इकॉनोमिक सर्विस (Indian Economic Service) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (Indian Statistical Service) के लिए परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। सोमवार को आयोग ने आईईएस (IES) और आईएसएस (ISS) की परीक्षाओं का परिणाम जारी किया।
इसमें शीशमहल शिवालिक विहार फेज टू निवासी अभय जोशी टापर रहे हैं। वह मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी हैं। उनकी मां दया जोशी जलागम विभाग में कार्यरत है। जबकि पिता ललित मोहन जोशी का निधन हो चुका है। अभय ने 10वीं तक की पढ़ाई दून पब्लिक स्कूल और 12वीं की पढ़ाई सेंट पाल स्कूल से पूरी की।
इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में आनर्स और स्नातकोत्तर की डिग्री लेने के बाद दो साल तक एक निजी कंपनी में काम करते हुए सिविल सर्विसेज की पढ़ाई भी जारी रखी। यूपीएससी में यह उनका दूसरा प्रयास है। अभय जोशी ने अपनी मां व गुरुजनों की प्रेरणा बताई। अभय जोशी को उनकी सफलता पर लगातार बधाईयां मिल रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 

