देहरादून: देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में कॉलेज के छात्रों के बीच चल रही पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया…जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है…जबकि कुल 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात केहरी गांव, प्रेमनगर में छात्रों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने से पहले ही घायल युवक को उसके साथी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर ले गए थे। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना को दून अस्पताल रेफर कर दिया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एम्बुलेंस की समस्या के बीच खुद ही घायल छात्र को सरकारी वाहन से दून अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को भी सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन देर रात इलाज के दौरान दिव्यांशु ने दम तोड़ दिया।
मृतक छात्र उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष प्रेमनगर के एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं और उनके बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते 23 मार्च की रात झगड़ा बढ़ गया और मारपीट हो गई।
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी छात्र:
युवराज कुमार (20), बीबीए द्वितीय वर्ष
मधुर खंडेलवाल (19), बीटेक तृतीय वर्ष
शिवम शर्मा (20), बीटेक तृतीय वर्ष
पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर: (बड़ी खबर) गैस सिलेंडर को लेकर नए आदेश जारी
उत्तराखंड: साथी को बचाने के लिए नदी में कूदे कैप्टन, खुद हुए कुर्बान
उत्तराखंड: इस गाँव में भीषण अग्निकांड, एक साथ 12 मकान जलकर राख
उत्तराखंड: भक्तों के लिए खुशखबरी, इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड: मां से बिछड़े थे दो मासूम, 8 साल बाद ऑपरेशन स्माइल ने मिलाया एक बेटा
उत्तराखंड: यहाँ कॉलेज रंजिश ने ली जान, बीटेक छात्र की मौत से मचा हड़कंप
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक ही छत के नीचे समाधान, प्रशासन का बड़ा कदम
देहरादून : (बड़ी खबर) इन जिलों में 28 तक बारिश की संभावना
उत्तराखंड में खेल विश्वविद्यालय का सपना जल्द होगा साकार, तैयारियां तेज
गैस को लेकर बड़ा अपडेट! देहरादून से आया सख्त आदेश, हर जिले में हड़कंप 
