नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को अचानक नैनीताल जिले के दौरे पर पहुंचे और प्रमुख परियोजना कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम–रातीघाट) का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि अधिकारियों से मार्ग निर्माण की प्रगति की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा नीम करोरी के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु साल भर आते हैं। उन्हें समुचित सुविधा मिलनी चाहिए और ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं हो, इसलिए बाईपास का निर्माण प्राथमिकता से किया जा रहा है। इस मार्ग के पूरा होने से विश्व प्रसिद्ध श्री कैंचीधाम में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि 18.15 किलोमीटर लंबी बाईपास का आठ किलोमीटर भाग हॉटमिक्स सहित पूरा हो चुका है, जबकि शेष 10.15 किलोमीटर मार्ग पर कलमठ निर्माण, सुरक्षा दीवार और पहाड़ कटिंग का काम तेजी से चल रहा है। साथ ही 74.15 मीटर स्पान वाला मोटर पुल भी निर्माणाधीन है।
मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों को तेज करने और आगामी पर्यटन सीजन से पहले बाईपास को पूरी तरह संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह वैकल्पिक मार्ग भवाली बाजार में जाम कम करने के साथ ही पहाड़ी जिलों तक यातायात को सुगम बनाएगा।
सीएम ने सड़क निर्माण में लगे मजदूरों और बर्फबारी देखने आए पर्यटकों से भी बातचीत की। पर्यटकों ने क्षेत्र की सुंदरता और सुविधाओं की सराहना की।
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजूनाथ टीसी और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त 
