Malta Festival

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय उद्यान सर्किट हाउस गढ़ीकैंट में उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य में माल्टा उत्पादन बढ़ाने के लिए माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा की। साथ ही दिल्ली में भी उत्तराखंड की ओर से माल्टा महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत

मुख्यमंत्री ने महोत्सव में विभिन्न जनपदों के माल्टा और नींबू प्रजाति के फलों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उत्पादों का स्वाद लिया। उन्होंने कहा कि माल्टा उत्तराखंड की पहचान है और बागवानी राज्य की अर्थव्यवस्था व किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

राज्य सरकार ने माल्टा, सेब, कीवी, नाशपाती, आड़ू, अखरोट और नींबू के बागान लगाने के लिए अनुदान और न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों से बागवानी में निवेश करने और आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी, सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर और अन्य अधिकारी व किसान भी मौजूद थे। कृषि मंत्री ने महोत्सव को किसानों के लिए नए बाजार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने वाला बताया।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें