देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित निलाय हिल्स अपार्टमेंट में फ्लैट से नकदी और गहने चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार चोरी के बाद आरोपित डालनवाला पहुंचा…जहां उसने चोरी के पैसे जुए और नशे में खर्च कर दिए।
नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि निलाय हिल्स अपार्टमेंट निवासी सूरज सिंगल ने एक जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 28 दिसंबर की रात वह अपने दोस्त के साथ खाना खाने बाहर गए थे। रात करीब 11 बजे जब वह वापस फ्लैट पहुंचे…तो सीढ़ियों का शीशा टूटा हुआ था और कमरे की अलमारी खुली मिली।

अलमारी से 2.75 लाख रुपये नकद, एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, दो घड़ियां और सोने का एक हाथ का ब्रेसलेट चोरी हो चुका था। शिकायतकर्ता ने अपने कुक अमन पर चोरी का शक जताया था…जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
चेकिंग के दौरान गिरफ्तार
पुलिस ने गुरुवार रात चेकिंग के दौरान अमन कुमार, निवासी राजेश रावत कॉलोनी, चंदर रोड, डालनवाला को गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से एक हाथ घड़ी, सोने का एक ब्रेसलेट, 6,801 रुपये नकद और एक बाइक बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया कि बरामद बाइक डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र से चोरी की गई थी। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
जुआ और नशे में उड़ाए रुपये
आरोपित ने बताया कि चोरी के बाद वह डालनवाला में अपने साथियों के पास गया, जहां उसने कुछ पैसे नशा खरीदने में खर्च किए…जबकि बाकी रकम जुए में हार गया। चोरी किए गए बाकी सामान को बेचने की तैयारी में था…लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
BJP की बड़ी तैयारी, हल्द्वानी में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक; नितिन नवीन रहेंगे मौजूद
हल्द्वानी : गौला नदी में नहाते समय 17 वर्षीय किशोर बहा, तलाश में जुटी पुलिस और SDRF
उत्तराखंड : दुष्कर्म केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, गंगा इन होटल सील; अब मुस्तफा की तलाश
उत्तराखंड: नेपाल में बनी झील से बढ़ी चिंता, चमेलिया नदी ने दिखाया रौद्र रूप तो 50 हजार लोगों पर मंडरा सकता है खतरा
उत्तराखंड में बारिश से बिगड़े हालात, पिथौरागढ़ में 18 सड़कें बंद; टिहरी में भी नुकसान 
