देहरादून: उत्तराखण्ड में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शीघ्र ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे। बैठक की तैयारियों को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के साथ विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में ऋषिकेश बाईपास, अल्मोड़ा-दन्या-पनार-घाट मार्ग, ज्योलिकोट-खैरना-गैरसैंण-कर्णप्रयाग मार्ग और अल्मोड़ा-बागेश्वर-काण्डा-उडियारी बैंड मार्ग जैसी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क नेटवर्क मजबूत होगा, यातायात सुगम होगा और पर्वतीय क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से चारधाम यात्रा, पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
प्रस्तावित प्रमुख परियोजनाएं
ऋषिकेश बाईपास परियोजना: 12.67 किमी लंबाई में चार लेन बाईपास, 4.876 किमी हाथी कॉरिडोर के लिए एलिवेटेड मार्ग, चन्द्रभागा नदी पर 200 मीटर सेतु और श्यामपुर रेलवे क्रॉसिंग पर 76 मीटर लंबाई का आरओबी। अनुमानित लागत 1161.27 करोड़।
अल्मोड़ा-दन्या-पनार-घाट मार्ग: 76 किमी में दो लेन चौड़ीकरण, अनुमानित लागत 988 करोड़।
ज्योलिकोट-खैरना-गैरसैंण-कर्णप्रयाग मार्ग: 235 किमी में दो लेन चौड़ीकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-109 के अंतर्गत।
अल्मोड़ा-बागेश्वर-काण्डा-उडियारी बैंड मार्ग: 84.04 किमी में 1001.99 करोड़ लागत से कार्य प्रस्तावित, वनभूमि हस्तांतरण पर भारत सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है।
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी परियोजनाओं पर सहमति जताई और कहा कि केन्द्र सरकार राज्य में सड़क संपर्क सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार 
