कार्तिक हर्बोला बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री
हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी ने नैनीताल जिले में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कार्तिक हर्बोला को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।
गौरतलब है कि कार्तिक हर्बोला अभी तक भाजपा युवा मोर्चा नैनीताल के जिलाध्यक्ष के रूप में सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनके कार्यकाल में संगठनात्मक मजबूती, युवाओं की भागीदारी और जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए।
कार्तिक हर्बोला ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की। छात्र जीवन से ही वे राष्ट्रवादी और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनकी पहचान एक स्पष्ट विचारधारा वाले हिंदुत्ववादी नेता के रूप में होती है, जो लगातार युवाओं के बीच सक्रिय रहते हैं।
उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकुशलता और समर्पण को देखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद कार्तिक हर्बोला ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता से करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार 
