जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के क्रम में प्रत्येक शनिवार को राजस्व प्रवर्तन टीम के माध्यम से कार्यवाही किए जाने के आदेशों के अनुपालन में हल्द्वानी परगना क्षेत्र में राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान राजस्व प्रवर्तन समिति द्वारा कुल 20 विभिन्न राजस्व प्रकरणों/शिकायतों का निस्तारण किया गया, जिनमें मार्ग/रास्ता विवाद के 03 प्रकरण, भूमि सीमांकन के 04 प्रकरण, आपसी भूमि सीमा विवाद के 03 प्रकरण तथा राजस्व अभिलेख सुधार के 10 प्रकरण सम्मिलित हैं। संबंधित प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा नियमानुसार अवैध सीमाओं/बाउंड्री को हटाया गया।
अभियान के अंतर्गत राजस्व ग्राम चांदनी चौक, घुड़दौड़ा में सरकारी गूल से संबंधित विवाद के संबंध में मौके पर जाकर सरकारी गूल का सीमांकन किया गया तथा सिंचाई विभाग को स्थल पर ही गूल को खोलने/पुनर्स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में राजस्व ग्राम हैड़ागांजा में सरकारी गूल के ऊपर लगाए गए अवैध पिलरों को मौके पर ही हटवाया गया तथा संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने के सख्त निर्देश दिए गए।
यह कार्यवाही उप जिलाधिकारी हल्द्वानी श्री राहुल शाह के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। अभियान के दौरान तहसीलदार श्री कुलदीप पाण्डेय, कानूनगो श्री ब्रजेश कुमार, सिंचाई विभाग के कार्मिक तथा राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
उक्त अभियान का उद्देश्य जन शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, राजस्व अभिलेखों की शुद्धता सुनिश्चित करना तथा सरकारी भूमि/सार्वजनिक संसाधनों पर अवैध कब्जों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार 
