अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री ने सोमवार को अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट तथा खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कई बड़े विकास कार्यों की घोषणा की। जनपद में जी.आई.सी. ग्राउंड में हॉकी और फुटबॉल के लिए दिन और रात उपयोग हेतु बहुउद्देशीय आर्टिफिशियल टर्फ मैदान का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में 200 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में 50 बिस्तरों वाला छात्रावास बनाया जाएगा और बैडमिंटन कोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार पुनर्निर्मित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। खेल महोत्सव केवल खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह गाँव-गाँव में छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का मंच है। इससे युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्षशीलता जैसे गुण भी विकसित होंगे।
उन्होंने बताया कि खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में 23 खेल अकादमियों की स्थापना, हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, खेल विकास निधि, खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, उदियमान खिलाड़ी योजना और खेल किट योजना के माध्यम से समर्थन दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा के समग्र विकास के लिए कई योजनाओं की जानकारी भी दी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत पिछले चार वर्षों में ढाई सौ किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण हुआ। करोड़ों रुपये की लागत से मोटरमार्गों का निर्माण और नवीनीकरण कराया गया। अल्मोड़ा-दृपौड़ी गढ़वाल-रुद्रप्रयाग मार्ग और अल्मोड़ा-बागेश्वर सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। ‘उड़ान योजना’ के तहत हेली सेवाएं प्रारंभ की गई हैं और फलसीमा में हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। पेयजल आपूर्ति के लिए गगास नदी पर 31.27 करोड़ रुपये की लागत से जलाशय परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शोभन सिंह जीना मेडिकल इंस्टीट्यूट में 100 नई एमबीबीएस सीटें और 36 आईसीयू बेड जोड़े गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से अल्मोड़ा जनपद में खेल, पर्यटन, कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक विकास हो रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : उत्तराखंड में इन 11 जगह एंट्री पर वाहनों से लिया जा रहा ग्रीन सेस
उत्तराखंड: यहां युवक की हत्या के चार दोषियों को मिली ये सज़ा
उत्तराखंड : गुलदार के हमले से खाई में गिरकर महिला की मौत
देहरादून : प्रदेश के स्कूलों में गर्मी और सर्दी की समान छुट्टी
उत्तराखंड: यहां बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने स्कूलों में उतरेंगे 100 अधिकारी
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 37.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी।
हल्द्वानी: यहां बड़ा धोखा हुआ SSP के पास पहुंचे लोग, फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमिश्नर दरबार में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद
उत्तराखंड में OBC समुदाय के लिए बड़ी योजना, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं
उत्तराखंड: जनता दर्शन में रो पड़ी बुजुर्ग महिला… डीएम ने तुरंत कर दिया 35 हजार का पानी बिल माफ! 
