उत्तराखंड : यहां होली में परिवार में मचा कोहराम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर के दिनेशपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, लेकिन कथित तौर पर रिश्ता टूटने के बाद मानसिक तनाव में आए एक 17 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, दिनेशपुर थाना क्षेत्र के कलीनगर गांव निवासी 17 वर्षीय अनुज राठौर ने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि अनुज की कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवती से दोस्ती हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी, लेकिन धीरे-धीरे यह दोस्ती गहरी होती गई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।बताया जाता है कि घटना वाले दिन भी अनुज घर पर ही था। कुछ समय बाद जब परिजनों ने उसे कमरे में देखा तो वह पंखे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए। आनन-फानन में आसपास के लोगों को सूचना दी गई और पुलिस को भी खबर दी गई।घटना की सूचना मिलते ही दिनेशपुर थाना पुलिस प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बिष्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: काठगोदाम में दिनदहाड़े नाबालिगों ने युवक को घोंपा चाकू, क्षेत्र में मचा हड़कंप

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें