लोहाघाट- हर किसी के जीवन में बचपन की यादें बुढ़ापे तक ताज़ा रहती हैं। बचपन हमारे जीवन का वह सुंदर कालखंड है जो हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करता है। छोटी सी उम्र में ही कई बच्चे अपना लक्ष्य चुन लेते हैं और उसे पाने के लिए एकाग्रचित्त से परिश्रम करते हैं। वह लक्ष्य शिक्षा, खेल, अनुसंधान, अभियंत्रण, चिकित्सा आदि किसी भी क्षेत्र से सम्बंधित हो सकता है। ज़्यादातर देखा जाता है कि कर्मों का फल चखने के लिए सब्र का अभ्यास करना पड़ता है लेकिन चम्पावत की लोहाघाट निवासी ख्याति इजरवाल ने अपनी उपलब्धि से छोटी उम्र में पूरे देशभर से ख्याति बटोर ली है।
जी हाँ कक्षा पांच की यह छात्रा ने वो उपलब्धि हासिल की है जिसके बारे में देशभर के स्कूली छात्र और उनके माता-पिता इस समय चर्चा कर रहे हैं। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में ख्याति ने उत्तराखंड टॉप करने के साथ देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। ख्याति लोहाघाट के DAV स्कूल में पांचवी कक्षा की छात्रा हैं। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के परिणाम आने के बाद उत्तराखंड ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। हर छात्र की उपलब्धि मायने रखती है और जिन छात्रों का चयन नहीं हुआ है, उनकी मेहनत और हिम्मत उनके साथ-साथ उनके परिवार के लिए वह प्रेरणा है, जो भविष्य में उपलब्धि से ज़्यादा अनुभव बनकर उनका साथ निभाएगी। साथ ही ख्याति को आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 300 में से 291 अंक मिलना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। गर्व का क्षण इसलिए क्योंकि केवल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के अलावा पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली बालिका ख्याति ने पूरे देश को उत्तराखंड की नई पीढ़ी के सामर्थ्य का परिचय दिया है।
अपने स्कूल की प्रतिभावान छात्रा को स्कूल प्रबंधन की तरफ से भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्राप्त हुई हैं। विद्यालय प्रबंधक बीसी मुरारी, प्रधानाचार्य यतेन्द्र सिंह ने सभी शिक्षकगणों के साथ ख्याति के सफल भविष्य की कामना की है। अपनी बेटी की इस उपलब्धि से ख्याति के परिवार में भी हर्षोल्लास का वातावरण है। सभी परिचिति एवं शुभचिंतकों को यह शुभसमाचार मिलने के बाद सभी अपनी बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कर आशीर्वाद भी दे रहे हैं। छोटी सी उम्र में देवभूमि उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय पटल पर प्रकाशित करने वाली ख्याति को हमारी तरफ से भी हार्दिक शुभकामनाएं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री 
