- सावधान!…दो दिन रहेंगे भारी, मंडरा रहा भारी खतरा
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ता जा रहा है। प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश के बीच आने वाले दो दिन भारी रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
कुमाऊं मंडल के नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों के लिए 20 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों में भूस्खलन, जलभराव और आवागमन बाधित होने की आशंका जताई गई है। विभाग ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
गढ़वाल मंडल के देहरादून, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल के साथ ही बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में भी अचानक बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं।
राज्य के अन्य जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहें, और अत्यधिक आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। साथ ही, प्रशासन को आपातकालीन स्थितियों के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार 
