रुड़की। हरिद्वार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और थाना गंगनहर की संयुक्त टीम ने रामनगर चौक स्थित “स्पा सेंटर 20-20” पर दबिश देकर देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया। संदेह के घेरे में चल रहे इस कथित स्पा सेंटर पर जब पुलिस ने छापा मारा, तो भीतर से अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि हुई। मौके से चार महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लिया गया, जबकि मुख्य संचालक गुरमीत सिंह मौके से फरार हो गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री जैसे नकदी, कॉन्डम और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि पकड़ी गई एक महिला गुरमीत सिंह की मंगेतर है। फरार आरोपी गुरमीत सिंह, निवासी सहारनपुर, को इस अवैध धंधे का मुख्य सरगना बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। गिरफ्तार युवक की पहचान सौरभ सैनी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का निवासी है। पूरे अभियान की अगुवाई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की उप निरीक्षक राखी रावत और उप निरीक्षक देवेंद्र रावत ने की, जिनके साथ गंगनहर थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण 

