Kashipur News: बाइक चोरी अब आम बात हो चुकी है। आये दिन बाइक चोरों को गिरोह अलग-अलग राज्यों में पकड़ा जाता है। अब काशीपुर में पुलिस ने दो बाइक चोरों को पकड़ा है। उनके पास से चोरी की 14 बाइक भी बरामद की हैं। एसएसपी मंजूनाथ ने बताया कि काशीपुर कोतवाली में बाइक चोरी की एक रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जिसके बाद विगत तीन अगस्त की रात पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को मानव विहार से दबोच लिया।
जब पुलिस ने उनके पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर झाड़ियों में छिपा कर रखीं 13 बाइकें बरामद कीं। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी उम्र 25 निवासी पटाखे का गोदाम के पीछे मकान नंबर 124 मानपुर रोड काशीपुर और जुनैद अंसारी उम्र 23 निवासी मोहल्ला काजीबाग काशीपुर बताया। आरोपियों ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के अलावा काशीपुर, रामनगर और साप्ताहिक बाजारों से बाइक चुराते थे। चोरी करने के बाद पहचान छिपाने के लिए बाइक की नंबर प्लेट हटा देते और मास्टर चाबी से लॉक खोलकर स्टार्ट कर झाड़ियों में छिपा देते थे। दोनों आरोपियों पर काशीपुर और कुंडा थाने में मामला दर्ज हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
