Gadarpur News: सोशल मीडिया पर एक गजब का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो इसलिए भी खास हो गया है कि यह मछली चोरी का है। खबर ऊधमसिंह नगर जिले के गूलरभोज के बौर जलाशय से जुड़ा है। जहां एक युवक खुलेआम मछली चोरी कर रहा है। यहां से चोरी की गई मछलियों को बाजार में भी बेचा जा रहा है। मछली चोरी करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो के बाद शिकार रोकने के विभाग के हवा-हवाई सााबित हो रहे हैं।
इस मामले में गूलरभोज पुलिस चैकी प्रभारी राकेश कठायत का कहना है कि पुलिस चैकी में सिपाहियों की कमी है। पीएसी और जल पुलिस के जवानों को इसकी सूचना दे दी गई है। वहीं बौर जलाशय पर तैनात सिंचाई विभाग के जेई हरपाल सिंह सोढ़ी का कहना है कि कुछ लोग फाटक के अंदर घुसकर मछली की चोरी कर रहे हैं। जबकि ऐसे में उनकी जान को खतरा है। लेकिन इसके बावजूद वह मछली की चोरी कर रहे हैं। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। यहां की मछली मारने का ठेका एक कंपनी को है। ठेका कंपनी के केयरटेकर बदारुल्ला खान का कहना है कि लगातार मछलियों की चोरी हो रही है। फिलहाल युवका के मछली चोरी का वीडियो वायरल हुआ है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नौकरी पाने वालों के बाद अब नौकरी देने वालों की तैयारी, युवाओं के लिए धामी सरकार ने खोला नया रास्ता
लापता हवलदार पंकज को लेकर CM धामी एक्टिव, परिजनों से बात कर दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
उत्तराखंड: मायके से मामी-भांजा लापता, घर से 80 हजार रुपये और जेवर भी गायब
सीएम धामी पहुंचे चोरगलिया, जनता की समस्याएं सुनीं और दे गए ये बड़ी सौगात
उत्तराखंड: तलवार से किया ताबड़तोड़ हमला, बचने की कोशिश में कट गया हाथ; दोनों भाई अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने मारी टक्कर, मौत !
लालकुआं वालों के लिए बड़ी खबर! सांसद अजय भट्ट के सामने रखे गए ये बड़े मुद्दे
रामनगर : इस इलाके में पर्यटन गतिविधियों को हरी झंडी
नैनीताल :(बड़ी खबर) यहां पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़, चली गोलियां
उत्तराखंड: यहां हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को पीटने की धमकी देना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन 
