video Virel: सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल हो जाते है। इन दिनों को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे देख आप भी दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे। यह वीडियो किसी इंसान का नहीं बल्कि दो जानवरो का है जो तेजी से वायरल हो रहा है। गाय और कोबरा के बीच प्यार का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में गाय बेफिक्री से सांप को चाटती नजर आ रही है। जब लोगों ने यह दृश्य देखा तो वह चौंक गए। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा भी हो सकता है। जबकि वीडियो को ट्विटर पर साझा करने वाले IFS ने लिखा कि दोनों के बीच यह भरोसा सच्चे प्रेम से कायम हुआ है। हालांकि, यह तो स्पष्ट नहीं है कि गाय सांप को क्यों चाट रही थी। लेकिन इस दुर्लभ नजारे को देखकर लोग इसे अविश्वसनीय और शॉकिंग बता रहे हैं।
आपको बता दे कि इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा – इसे समझाना मुश्किल है। दोनों के बीच यह विश्वास सच्चे प्रेम से कायम हुआ है। इस वीडियो को 1 लाख से ऊपर व्यूज और करीब नौ हजार लाइक्स मिल चुके हैं। यह वीडियो 17 सेकंड का है जिसमें हम देख सकते हैं कि एक कोबरा सांप फन फैलाकर गाय के सामने खड़ा है। दोनों एक-दूसरे को देख रहे हैं। अचानक गाय चीभ से सांप को चाटने लगती है। यह दुर्लभ दृश्य देखकर अधिकतर यूजर्स शॉक्ड हैं। इस मामले पर तमाम यूजर्स प्रतिक्रिया दी। एक शख्स ने लिखा – नंदी… नाग देव के प्यार में। दूसरे ने लिखा- गाय ने सोचा होगा आज कुछ तूफानी करते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
