Haridwar News: प्रदेश में अपराधों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। आये दिन हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने आ रही है। अब खबर हरिद्वार जिले से है। जहां खड़खड़ी में करीब दो साल से बंद पड़े बीएसएनएल के भवन की सफाई के दौरान परिसर में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि नर कंकाल करीब एक से डेढ़ साल पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के अनुसार खड़खड़ी क्षेत्र में बीएसएनएल का एक भवन है। सोमवार की देर शाम कर्मचारियों ने भवन को सफाई के लिए खोला। कर्मचारियों ने जैसे ही गेट खोला तो परिसर में उगी झाड़ियों के बीच एक नर कंकाल दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत, खड़खड़ी चैकी प्रभारी विजेंद्र कुमाईं मौके पर पहुंचे। कंकाल को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। कर्मचारियों से जानकारी लेने पर पता चला कि दो साल से भवन पूरी तरह बंद पड़ा था। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि कंकाल किसका है इसकी जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत 

