उत्तराखंड-(बड़ी खबर) केदारनाथ में दुखद हादसा, हेलीकॉप्टर से वित्त नियंत्रक की मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- रविवार के दोपहर ‘यूकाडा और सूचना विभाग के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण हेतु केस्ट्रेल एवियशन के हेली से गए थे । श्री केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए हेलीकॉप्टर की चपेट में आने पर उनकी मृत्यु हो गयी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

SDRF के अधिकारी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 25 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट खुल रहे हैं।

देहरादून केदारनाथ धाम में आज दोपहर करीब 14:00 बजे यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण हेतु केस्ट्रेल एवियशन के हेली से गए थे श्री केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए हेलीकॉप्टर की चपेट में आने पर उनकी मृत्यु होना प्रकाश में है उक्त संबंध में अतिरिक्त जानकारी प्राप्त की जा रही है

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है

जानकारी के मुताबिक हेली के पिछले ब्लेड की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है।आईजी गढ़वाल करन सिंह के मुताबिक मामले की जानकारी मिलते ही दिशा निर्देश दे दिए गए है परिजनों को भी सूचित किया जा रहा है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें