Haldwani News- हल्द्वानी के अंबेडकर नगर क्षेत्र में आज एक घर में सिलेंडर फटने के चलते भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोग झुलस गए। वहीं सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
जिसके बाद पुलिस और 108 की मदद से झुलसे हुए लोगों को सुशीला तिवारी और कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है, हम आपको बता दें कि आज जिस घर में आग लगी वहा शादी की सालगिरह थी और वहां पर खाना बन रहा था।
इसी दौरान सिलेंडर फट गया, जिसमें आग तेजी से फैल गई, आग बुझाने में राकेश राजपूत, लखीमपुरिया, प्रताप सागर झुलस गए, जिन्हें बाहर निकाल कर तत्काल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पर इमरजेंसी वार्ड में दो लोगों का इलाज चल रहा है।
मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी पहुंच गई है, जहां पर वह डॉक्टरों से बातचीत की और घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए साथ ही घायलों के परिजनों से बातचीत की और उनको हिम्मत दी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा 
