रुद्रपुर– आजमगढ़ में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नैठी गांव के रहने वाले एक युवक व उसकी पत्नी की उत्तराखंड के उधमपुर जनपद के रुद्रपुर नई बस्ती में चाकू से देर रात हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवक की सास को भी चाकू मारकर घायल कर दिया है। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही परिजन रूद्रपुर के लिए रवाना हो गए। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मबारकपुर क्षेत्र के नैठी गांव निवासी संजय यादव (32) पुत्र झींगुर अपनी पत्नी सोनाली, सास व दो बच्चों के साथ उधमपुर जनपद के रुद्रपुर नई बस्ती में रहकर किसी कंपनी में काम करते थे। बुधवार की देर रात कुछ लोग घर में घुस गए और उन्होंने कमरे में सो रहे संजय यादव और पत्नी सोनाली की गला काटकर हत्या कर दी।
जबकि संजय की सास पर भी चाकू से वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। सुबह के समय पड़ोस के लोगों को इस घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दिया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उसने पति पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं संजय की घायल सास को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों बच्चे दूसरे कमरे में सोए थे, इसलिए हत्यारों के हमले से बाल-बाल बच गए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर 

