Tehri News- टिहरी जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां हिंडोलाखाल के एक गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या कर उसका शव खेत में दफना दिया गया। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घर में नहीं दिखने पर ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की तो पास ही के खेत से उठ रही दुर्गंध के बाद ग्रामीण वहां पहुंचे। जहां मिट्टी और पत्थरों से महिला का शव दबा मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला का शव कुछ दिन पुराना है और बुरी तरह से सड़ चुका है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। कफलना गांव निवासी 75 वर्षीय महिला भाना देवी अपने घर में अकेली रहती थी। बुजुर्ग महिला की दोनों बेटियों की शादी हो गई है।
शाम को जब वृद्धा नहीं दिखाई दी तो ग्रामीणों ने उसकी खोज की तो गांव के पास ही खेत में मिट्टी और पत्थर में दबा महिला का शव दिखाई दिया। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हिंडोलाखाल थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। अभी स्वजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 

