- प्रेम प्रसंग में पति की हत्या
देहरादून- राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने ही पति की हत्या करवा दी , मामला कोतवाली विकासनगर का है जहां संतराम नाम का एक व्यक्ति बीते कई दिनों से लापता चल रहा था संतराम के लापता होने की सूचना भी संतराम की पत्नी इंद्रा ने 12 फरवरी को पुलिस को दी थी , वही ठीक 1 दिन बाद 13 फरवरी को पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई कि सहिया रोड जजरेड के पास एक मोटरसाइकिल 50 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई है और मोटरसाइकिल के साथ में एक लाश भी है , सूचना पाकर जब पुलिस ने लाश की शिनाख्त की तो पता चला कि लाश संतराम की ही है ।
जब पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि संत राम की पत्नी इंद्रा का मुकेश नामक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग था और इन दोनो का संतराम को रास्ते से हटाने का मकसद था जिसके लिए मुकेश और उसके दोस्त आशीष ने संतराम को काम के बहाने से घर पर बुलाकर सर पर हथौड़े से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी । पुलिस तफ्तीश में यह भी पता चला है संतराम के साथ इंदिरा की दूसरी शादी थी और अब वह मुकेश के साथ शादी करना चाहती थी शादी करना चाहती थी । पुलिस ने धारा 302, 201 और 120 बी के भवादी तीनों अभियुक्तों पर मुकदमा पंजीकृत किया है और जल्द ही तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी के आदेश 

