पिथौरागढ़– जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने बताया है कि वर्तमान में जनपद पिथौरागढ़ अंतर्गत पिथौरागढ़ -तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य गतिमान है।
ग्रेफ द्वारा अवगत कराया गया है कि मोटर मार्ग मैं वाहनों का आवागमन अत्यधिक मात्रा में होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है तथा निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण किया जाना संभव नहीं है इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग तथा ग्रेफ के साथ दिनांक 15 फरवरी 2023 को बैठक आहूत की गई।
बैठक में मार्ग में आवागमन करने वाले आम जनमानस को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े तथा मार्ग में यातायात करने वाले वाहनों की सुविधा के लिए तवाघाट- पिथौरागढ़ मोटर मार्ग कि० मी० 17 एवं कि०मी० 31से 32 को आगामी 20 फरवरी 2023 से प्रतिदिन प्रातः 5:00 से 9:00 बजे तक, दिन में 11:00 बजे से 2:00 बजे तक एवं अपराहन में 4:30 बजे से 7:00 बजे तक बंद किए जाने का निर्णय लिया गया है साथ ही बैठक में उपस्थित कमान अधिकारी ग्रफ को निर्देशित किया गया कि वह संसाधनों को बढ़ाकर निर्माण कार्य प्रारंभ करें एवं नियत समय पर ही मोटर मार्ग को बंद एवं आवागमन हेतु सुचारू करना सुनिश्चित करेंगे l
जिलाधिकारी ने बताया है कि उक्त मार्ग के अतिरिक्त आवागमन हेतु डीडीहाट -थल – पिथौरागढ़, धारचूला- बेरीनाग – हल्द्वानी मार्ग, अस्कोट – बगड़ीहाट – पीपली – कनालीच्छीना मार्ग आवागमन हेतु खुले रहेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी के आदेश 


