उत्तराखंड-(बड़ी खबर) भर्ती के नकलची अभ्यर्थियों पर कार्यवाही जारी, अब इतनो पर लगा प्रतिबंध

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • UKPSC Paper Leak Update: पटवारी–लेखपाल भर्ती परीक्षा में शामिल इतने नकलची अभ्यार्थियों पर लगा 5 साल का प्रतिबंध, नकलचियों को जारी किया गया था स्पष्टीकरण नोटिस।

देहरादून- (नितेश बिष्ट) बीते12 फरवरी को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पटवारी–लेखपाल भर्ती परीक्षा आयोजित की थी जिसके बाद पटवारी–लेखपाल का पेपर लीक हो गया। इस परीक्षा में शामिल 44 नकल करने वाले अभ्यर्थियों पर आयोग ने 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया है।

जिसके चलते अब यह अभ्यार्थी आयोग द्वारा आयोजित किसी भी भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते। गुरुवार को यूकेपीएससी की बैठक संपन्न हुई जिसमे आयोग ने विचार–विमर्श के बाद कही महत्वपूर्ण निर्णय लिए। आयोग ने 44 नकल करने वाले अभ्यार्थियों पर 5 साल का प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया।

आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने यह जानकारी दी। आयोग ने 44 अभ्यार्थियों को नोटिस जारी कर नकल के पीछे का स्पष्टीकरण मांगा था। साथ ही डॉ. राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस विभाग हरिद्वार ने एई परीक्षा में नौ अभ्यर्थियों के नकल करने की पुष्टि की थी। नौ अभ्यर्थियों को लोक सेवा आयोग ने नोटिस जारी कर नियमानुसार स्पष्टीकरण मांगा गया है। बता दे पूर्व में भी आयोग ने जेई पेपर लीक मामले में शामिल 61 अभ्यर्थियों पर 5 साल का प्रतिबंध लगाया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें