HRTC bus falls into ditch

उत्तराखंड(बड़ी ख़बर): यहाँ HRTC बस खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, कई घायल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून (उत्तराखंड): राज्य के देहरादून जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस हरिपुर-क्वानू-मीनस मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हुए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 30 लोग सवार थे। हादसा पास देते समय हुआ माना जा रहा है। बताया गया कि ड्राइवर ने दूसरे वाहन को पास करते समय बस सड़क से बाहर चला गई और खाई में जा गिरी। बस का नंबर एचपी66 ए 2588 है। चालक दिनेश शर्मा और कंडक्टर जगदीश चंद थे।

मौके पर पुलिस और SDRF की टीमें रवाना की गई हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर लगातार प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से दुर्घटना के कारण सावधानी बरतने और सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें