देहरादून: CCR देहरादून द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कालसी क्षेत्र के कुआनु, मीनाक रोड पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 30 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार तीन से चार लोगों मौत बताई जा रही है, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल है।
घटना की सूचना मिलते ही सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के आदेशानुसार SDRF की टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए सभी टीमें अलर्ट मोड पर हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस हिमाचल रोडवेज की बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी है तथा घायलों एवं हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि प्रतीक्षित है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
