उत्तराखंड – (बड़ी खबर) डबल मर्डर से हड़कंप, पत्नी ने पति को मारा और बेटे ने मां की कर दी हत्या

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haridwar News- देव भूमि उत्तराखंड में डबल मर्डर की घटना से पुनः सनसनी फैल गई है इस बार पुनः हरिद्वार जनपद से ही डबल मर्डर की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां थाना बहादराबाद क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। पहले पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर पति की हत्या की, उसके बाद बेटे ने मां का गला घोटकर उसे मौत की नींद सुला दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत मरगूबपुर गांव में पारिवारिक कलह के चलते पति और पत्नी की हत्या होने का मामला सामने आया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
Ad

मृतकों के नाम इनामुल हसन उम्र 52 वर्ष और उनकी पत्नी सितारा उम्र 45 वर्ष बतायी गयी है। बताया जा रहा है कि मृतका सितारा आरोपित बेटे तोहिद 22 वर्ष की सौतेली मां थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है, तथा दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। इससे पूर्व भी हरिद्वार जनपद में ही परिवार के मुखिया ने पत्नी, बच्चे, अपनी मां समेत पांच को मौत के घाट उतार दिया था, इस घटना को हुए अभी महीना भी नहीं बीता कि यह दूसरी पारिवारिक वारदात हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें