Tehri Gadhwal News: पहाड़ों में हादसों का सफर जारी है। लगातार हो रहे हादसों के बीच प्रशासन अनदेखी कर रहा है। वहीं लोग भी लापरवाही बरत रहे है। जहां एक ओर बारिश ने कहर बरपा रखा है वहीं दूसरी ओर टिहरी गढ़वाल से बड़े हादसे की खबर आ रही है। जहां एक मैक्स गाड़ी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि छह लोग अभी लापता है। वाहन में कुल 11 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पांच लोगों को निकाल लिया है। जबकि छह लोगों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार टिहरी गढ़वाल जिले के थाना मुनि की रेती की चैकी ब्यासी पर सूचना मिली कि सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स गाड़ी मालाकुंती पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। इन दौरान पांच लोगों को बाहर निकाल लिया है। आनन-फानन में सभी को एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। वाहन में चालक समेत 11 लोग सवार थे। छह लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि रात तीन बजे मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ से बारिश में अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी सीधे नदी में जा गिरी। फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी
उत्तराखंड: मेरें सपनों का उत्तराखंड में अब तक 52 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध, 24 अगस्त तक मौका 



