उत्तराखंड-(बड़ी खबर) यहां पिता ने बेटे को कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला, पुलिस जांच में जुटी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Khatima News- पिता-पुत्र के रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना का पर्दाफाश हुआ है। उधम सिंह नगर के खटीमा में पिता ने अपने ही बेटे की कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर फरार आरोपित के विरुद्घ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार यूपी के जिला पीलीभीत के थाना न्यूरिया, गिधौर निवासी नेतराम ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसने बचपन से अपने भतीजे हरीश को पाला पोसा था। जब वह बड़ा हो गया तो उसे अपने मां-बाप के पास मझोला भेज दिया। जब से वह अपने मां-बाप के साथ गया उसका बाप उससे काफी नाराज रहता था और बाप-बेटे में आए दिन झगड़ा होता था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र

खटीमा के मझोला गांव निवासी 27 वर्षीय हरीश कश्यप पुत्र हर प्रसाद गांव में ही समोसे व पकौड़ी का ठेला लगाता था। वह शुक्रवार को घर पर अकेला था, जब उसकी मां और बहन दिन में करीब दो बजे घर लौटे तो देखा कि हरीश कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। मां और बहन के रोने-धोने की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हरीश के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद

शनिवार को हरीश के पीलीभीत न्यूरिया गिधौर निवासी चाचा नेतराम की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्होंने ही हरीश की बचपन से परवरिश की थी। जब वह बड़ा हो गया तो वह अपने माता-पिता के साथ मझोला चला आया। उसका पिता हरप्रसाद उससे काफी नाराज रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत

दोनों के बीच मारपीट भी होती रहती थी। शुक्रवार को जब हरीश अपने कमरे में सो रहा था तभी उसके पिता ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि पिता हरप्रसाद ने ही अपने बेटे हरीश की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की है। वह घर से फरार है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें