Dehrdun News: विगत दिवस देहरादून में शिक्षा विभाग की एक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में शामिल न होने पर शहर के 15 निजी स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को विभाग ने नोटिस भेजे हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर उप शिक्षा अधिकारी रायपुर ने संबंधित स्कूलों को 25 जुलाई तक स्पष्टीकरण देने को कहा है। आपको बता दे कि राजधानी देहरादून के मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों द्वारा आरटीई एक्ट व नई शिक्षा नीति के प्रावधानों का अनुपालन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक लिए विभाग ने विभिन्न स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को शामिल होने के निर्देश दिए थे। लेकिन 40 स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ही शामिल हुए।
इस बैठक में 15 स्कूल शामिल नहीं हुए जिसके बाद विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उपशिक्षा अधिकारी रायपुर प्रेमलाल भारती ने संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी कर दिए हैं। अगर 25 जुलाई तक स्पष्टीकरण नहीं आता है तो स्कूलों पर आरटीई के प्रावधानों का उल्लंघन करने के संबंध में कार्रवाई की जाएगी। नीचे देखिये स्कूलों के नाम…
वेल्हम ब्वायज स्कूल डालनवाला, देहरादून
हिल ग्रैनफी प्री स्कूल ईसी रोड,
समर वैली लक्ष्मी रोड,
शेरवुड पब्लिक स्कूल नेहरू कालोनी,
वंडरलैंड एकेडमी पार्क रोड,
द मोंटेसरी खुड़बुड़ा,
स्नेहा दून एकेडमी खुड़बुड़ा,
ब्राइटलैंड स्कूल डालनवाला,
ज्ञानपीठ डानलवाला,
मार्शल स्कूल ईसी रोड,
नसीबा हिल एकेडमी नालापानी,
पुलिस मार्डन पुलिस लाइन,
द कैंब्रिज खुडबुड़ा,
द ओबराय स्कूल आफ इंटरग्रैड रायपुर,
विवेर्ली पब्लिक स्कूल चुक्खुवाला,
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 

