Haldwani News: विगत दिवस हल्द्वानी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवती की लाश उत्तर प्रदेश के रामपुर में मिली है। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। और लाश की शिनाख्त दुर्गा कार्की उम्र 23 वर्ष निवासी कटघरिया हल्द्वानी के रूप में हुई। परिजनों ने युवती के प्रेमी पर हत्या के बाद शव फेंकने का आरोप लगाया है। युवती की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को रामपुर के भोट थाना क्षेत्र के खूंटाखेड़ा गांव के पास सड़क किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सूचना के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया था। इसकी सूचना हल्द्वानी में परिजनों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। गुरूवार को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पहुंचे मृतका के जीजा हल्द्वानी निवासी कुंदन सिंह ने शव की शिनाख्त दुर्गा कार्की पुत्री बालम सिंह कार्की निवासी कटघरिया हल्द्वानी के रूप में की। बताया कि 18 जुलाई की सुबह दुर्गा कार्की अपने आफिस में जाने को कहकर घर से निकली थी। लेकिन जब वक शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने मुखानी थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी थी। पुलिस के अनुसार युवती के परिजनों ने रुद्रपुर आवास विकास निवासी एक युवक पर प्रेम-प्रसंग के चलते युवती की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। रामपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
